बंगाल में होल्डिंग सेंटर बनते ही 11 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गए

11 Suspected Bangladeshis Apprehended Immediately After Holding Centers Were Established in Bengal

दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे कथित बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाने के निर्देश जारी होने के कुछ ही समय बाद सोमवार को 11 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। इन्हें पहचान सत्यापन और डिपोर्टेशन प्रक्रिया पूरी होने तक होल्डिंग सेंटर में रखा गया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 9 लोगों को Malda और 2 लोगों को मुर्शिदाबाद इलाके से हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान इनके पास भारत में रहने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले।

राज्य प्रशासन का कहना है कि इन लोगों की नागरिकता और पहचान की जांच की जा रही है। इसके बाद केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर इन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने ऐसे मामलों में अधिकतम 30 दिनों के भीतर डिपोर्टेशन की कार्रवाई पूरी करने का लक्ष्य तय किया है।

नवान्न की ओर से हाल ही में सभी जिलों को निर्देश जारी कर विशेष होल्डिंग सेंटर तैयार करने को कहा गया था। इन सेंटरों में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को अस्थायी तौर पर रखा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इस कार्रवाई के बाद राज्य में अवैध घुसपैठ और सीमा सुरक्षा का मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। विपक्षी दल सरकार से कड़ी निगरानी और तेज कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि सभी कदम कानूनी प्रक्रिया के तहत उठाए जा रहे हैं।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *