राजधानी की सड़कों के गड्ढे भरने 12 करोड़ मिलेंगे, 10 नए AC बस स्टॉप बनाएगा नगर निगम

सूर्यकांत राठौर, रायपुर नगर निगम, सभापति, भा.ज.पा. पार्षद दल, एकात्म परिसर, सर्वसम्मति, निर्विरोध चयन, धर्मलाल कौशिक, नगर निगम मुख्यालय,Suryakant Rathore, Raipur Municipal Corporation, Chairman, BJP Councillors' Group, Ekatm Parisar, Unanimous consensus, Unopposed selection, Dharmlal Kaushik, Municipal Corporation Headquarters,

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड़कों की मरम्मत करने के लिए 12 करोड़ रुपए जारी होगा। इस संबंध में  नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। इस बैठक में करीब 22 एजेंडा रखे गए थे। जिनमें से 20 एजेंडा पर काउंसिल की मुहर लग गई है। इस बैठक के बाद महापौर एजाज ढेबर ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। जिसमें सड़कों के गड्ढे भरने के लिए फंड जारी करने से लेकर अन्य विषयों को बताया गया।

महापौर ने कहा, कि एमआईसी की बैठक में 22 विषयों पर चर्चा की गई। इसमें लगभग सभी बड़े एजेंडा को पारित कर दिया गया है। जिसमें शहर में 10 नए एसी बस स्टॉप का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 100 ई-बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। लंबे समय से भांठागाव बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है।

महापौर ने बताया कि रायपुर शहर में सड़कों के गड्ढे भरने के लिए MIC की बैठक में 12 करोड़ रुपए पारित किए गए हैं। इसके अलावा सड़कों की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीन का एरिया को बढ़ाकर करीब तीन चौथाई किया जाएगा। बैठक में 15 वे वित्त के कुछ विषयों पर विचार के लिए रोका गया है। शहर में नामकरण से जुड़े विषयों पर सहमति मिली है।

इसके अलावा महापौर ने बताया कि अब से जोन वाइस टेंडर किया जाएगा। निगम के 10 जोन के लिए 10 टेंडर होंगे। इसके अलावा C मार्ट की दुकानों के लिए निगम नया टेंडर जारी करेगा।

मेयर इन काउंसिल में ये एजेंडा रखे गए थे
  • शहर के 10 अलग-अलग जगह पर नए AC बस स्टॉप निर्माण करवाना।
  • नगर निगम के अंतर्गत सभी 10 जोनों के बिजली विभाग में कलेक्टर दर पर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से मजदूर उपलब्ध कराना।
  • जोन- 6 में नया बस स्टैंड भांठागाव के पीछे रेन बसेरा के संचालन और प्रबंधन का मुद्दा।
  • गोकुल नगर गौठान कांजी हाउस के संचालन और प्रबंधन का मुद्दा।
  • शहर की नई सड़कों में सफाई मशीन के माध्यम से सफाई करवाना।
  • निराश्रित पेंशन प्रकरणों के सभी जोनों में मिले आवेदनों को पर चर्चा।
Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *