दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी के बाद अब फील्डिंग से भी इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा ओपनर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले 8 साल से कायम था।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की। मैच में वैभव बल्ले से सिर्फ 4 रन ही बना सके, लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने शानदार कैच पकड़कर सबका ध्यान खींच लिया।
राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर रणनीति अपनाई, जिसके चलते वैभव को पूरे मैच में फील्डिंग करने का मौका मिला। मुंबई की पारी के चौथे ओवर में तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंद पर बल्लेबाज रेयान रिकल्टन ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। वहां मौजूद वैभव सूर्यवंशी ने तेजी दिखाते हुए शानदार कैच लपक लिया।
इस कैच के साथ वैभव IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 15 साल 58 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह कीर्तिमान मुजीबउर रहमान के नाम था, जिन्होंने 2018 में 17 साल 16 दिन की उम्र में कैच पकड़ा था।
वैभव का शानदार प्रदर्शन पूरे सीजन चर्चा में रहा है। उन्होंने IPL 2026 में अब तक 53 छक्के लगाए हैं और अब उनकी नजर क्रिश गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों के रिकॉर्ड पर है। अगर वह एलिमिनेटर मुकाबले में 7 छक्के और लगा देते हैं, तो IPL इतिहास का नया रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।

