पूर्व सीएम एसएम कृष्णा निधन, राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का सोमवार–मंगलवार की रात को निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास पर सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। परिवार-रिश्तेदारों की मौजदूगी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सीएम के निधन के बाद राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

आपको बता दे, कि एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई 1932 को हुआ था। वो कर्नाटक के अबतक के सबसे शिक्षित मुख्यमंत्रियों में से एक थे। उन्होने मैसूर के अलावा दक्षिणी मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय, डलास, यू.एस.ए. और बाद में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में भी अध्ययन किया था।

एसएम कृष्ण 1962 में कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद 1968 में उन्होंने संसद में अपनी शुरुआत की थी और वह चौथी लोकसभा के सदस्य बने थे। वो पांचवी लोकसभा के लिए भी चुने गए थे लेकिन 1972 में उन्होंने राज्य की राजनीति में वापसी जाना पसंद किया। इसके बाद वह विधान परिषद के लिए चुने गए और वाणिज्य, उद्योग और संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में शामिल हुए।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *