सांसद बनने के बाद पहली बार वायनाड जाएंगी प्रिंयका, 28 नवंबर को संसद में शपथ ली थी

प्रियंका गांधी सांसद बनने के बाद आज पहली बार वायनाड जाएंगी। केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को जीत मिली थी। राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने पर यहां उपचुनाव हुए थे। प्रियंका यहां धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगी।

यह तस्वीर 23 अक्टूबर की है। नॉमिनेशन के पहले प्रियंका गांधी ने रोड शो निकाला था। इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ थे। - Dainik Bhaskar

28 नवंबर को प्रियंका पहली बार लोकसभा पहुंचीं थी। उन्होंने सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान प्रियंका ने राहुल की तरह हाथ में संविधान की कॉपी पकड़ी हुई थी। लोकसभा में पहले दिन प्रियंका ने केरल की मशहूर कसावु साड़ी पहनी थी। यह पहली बार हुआ है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ संसद के सदस्य हैं। राहुल गांधी रायबरेली से और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।

तस्वीर 28 नवंबर की है। प्रियंका पहली बार संसद पहुंची। सांसद पद की शपथ ली।

28 नवंबर को प्रियंका ने ली थी शपथ

प्रियंका गांधी ने 28 नवंबर को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने राहुल की तरह हाथ में संविधान की कॉपी पकड़ी हुई थी। प्रियंका जब संसद पहुंचीं, तो कांग्रेस नेताओं ने बाहर ही उनका स्वागत किया। सदन में एंट्री से पहले भाई राहुल ने उन्हें रोका और कहा- “स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप… लेट मी ऑलसो टेक योर फोटो… (रुको, रुको, रुको… मुझे भी तुम्हारी फोटो लेने दो…)” संसद में प्रियंका ने संविधान की कॉपी हाथ में लेकर हिंदी में शपथ ली। प्रियंका के सांसद बनने पर मां सोनिया गांधी ने कहा, “वी आर ऑल वेरी हैप्पी एंड प्राउड… (हमें गर्व है और हम सब बेहद खुश हैं…)”

राहुल ने प्रियंका के लिए प्रचार किया था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 11 नवंबर को केरल के वायनाड में अपनी बहन प्रियंका के लिए चुनावी रैली की थी। इस दौरान वे अपनी ट्रेडमार्क सफेद टीशर्ट में नजर आए थे, जिसके पीछे ‘I 🖤 Wayanad’ लिखा था। राहुल ने कहा कि वायनाड के लोगों ने उन्हें इतना स्नेह दिया कि उनकी पूरी राजनीति का दृष्टिकोण बदल गया। यहां आने के बाद उन्होंने राजनीति में ‘प्यार’ शब्द का इस्तेमाल शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आपसे मिले प्यार के प्रति आभार जताने के लिए मैंने ‘आई लव वायनाड’ टीशर्ट पहनी है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *