टाटा इतवारी एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, यात्री हुए परेशान

Bilaspur Bengaluru Winter Special Train, Indian Railways, Winter TOD Express, Raipur Station, Yelahanka Station, Train Timings, Weekly Special Train, Train Route, Important Stations, Passenger Convenience, Long Distance Travel, December Train Service, South India Travel, Railway News,

रायपुर स्टेशन आने वाली ट्रेनों की देरी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को टाटा से चलकर इतवारी जाने वाली टाटा इतवारी एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन को रविवार को रात 9.20 को रायपुर पहुंचना था, लेकिन ट्रेन सोमवार की सुबह करीब 6.09 बजे पहुंची।

ठीक इसी तरह आरा से चलकर दुर्ग आने वाली साउथ विहार एक्सप्रेस को रायपुर शाम 7.35 बजे आना था। वह तीन घंटे की देरी के बाद रात 10.34 बजे पहुंची। हावड़ा सीएसएमटी जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस तड़के 2.45 बजे आने वाली थी, लेकिन 1.47 घंटे की देरी से सुबह 3.52 बजे पहुंची। इधर दूसरी ओर दुर्ग से अंबिकापुर जाने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत ​मिली है। रेलवे ने दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सके इसलिए एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला लिया है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *