कांग्रेस के तीन पार्षदों ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम के तीन पार्षदों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। तीनों ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मीडिया में बात वायरल हुई, तो भिलाई नगर निगम में कांग्रेस खेमे के बीच हडकंप मचा हुआ है।

बता दें कि वार्ड तीन के पार्षद हरिओम तिवारी, वार्ड नौ की पार्षद रानू साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वार्ड छह के पार्षद रविशंकर कुर्रे ने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दोनों निर्दलीय पार्षद ने कांग्रेस को समर्थन देते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। हालांकि दोनों पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इधर कुछ दिनों से कांग्रेस पार्षदों में आपस में सामंजस्य नहीं बैठा पा रहा था। विधानसभा चुनाव के दौरान ही गुटबाजी उभरकर सामने आने लगी थी।

वर्तमान स्थिति में शहर सरकार का गणित

भिलाई नगर निगम में 70 वार्ड है। किसी भी दल को बहुमत के लिए 36 पार्षद चाहिए। तीन पार्षदों के इस्तीफे के फिलहाल सच मान लिया जाए तो कांग्रेस के पास 38 पार्षद बचे हैं। इन तीन पार्षदों को जोड़ लिया जाए तो भाजपा की संख्या 30 हो जाएगी। दो पार्षद नितेश यादव व इंजीनियर सलमान पहले ही बर्खास्त हो चुके हैं। भाजपा यदि जोड़ तोड़ करती भी है तो उसे बहुमत के लिए छह पार्षदों की और जरूरत होगी। भिलाई नगर निगम महापौर नीरज पाल ने कहा, मैंने भी दूसरों से सुना है। मेरे पास इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है।

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *