हिमाचल प्रदेश में 3 जगह बादल फटे, 35 लापता, केदारनाथ यात्रा रूट पर 200 लोग फंसे

दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बीती रात भारी बारिश के बाद 3 जगह बादल फटने की खबर आई है। कुल्लू, मंडी और रामपुर में बारिश से भारी तबाही हुई है। रामपुर के समेज खड्ड में बादल फटने के बाद समेज गांव के कई घर बह गए। 35 लोग लापता हैं। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से मलाणा में पावर प्रोजेक्ट 1 का डैम टूट गया।

उत्तराखंड में केदारनाथ और टिहरी गढ़वाल के घनसाली में भी बुधवार रात बादल फटे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक शख्स घायल है। केदारनाथ यात्रा रूट पर 30 मीटर की सड़क टूटकर मंदाकिनी में समा गई। यहां 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं। फिलहाल यात्रा रोकी गई है।

IMD Weather Update; MP Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Rajasthan UP Uttarakhand Monsoon Forecast | देश का मानसून ट्रैकर: हिमाचल प्रदेश में 3 जगह बादल फटे, 35 लापता; मलाणा में पावर ...

जेपी नड्डा ने सीएम से की बात

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाक़ों में बादल फटने के कारण काफ़ी नुक़सान और जन जीवन अस्त व्यस्त होने के दुःखद समाचार पर। जगत प्रकाश नड्डा जी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखु जी से बात कर जानकारी ली और मोदी जी की सरकार की तरफ़ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री और LOP जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात की और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में लगने का निर्देश दिया।

लापता लोगों का नाम सार्वजनिक किया प्रशासन ने

 

Share This News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *